होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां शहीद दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने खरसावां शहीद स्थल पर किया बैठक, विधायक दशरथ गागराई रहे उपस्थित

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर):1 जनवरी 2026 को खरसावां शहीद स्थल में आयोजित होने वाले खरसावां शहीद दिवस की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, उपायुक्त (DC) नीतिश कुमार सिंह, डीडीसी रीना हांसदा, समाजसेवी बासंती गागराई तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने शहीद दिवस के सफल आयोजन के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान शहीद स्थल की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, तथा शांति-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके साथ ही प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि—

  • शहीद स्थल पर किसी भी राजनीतिक दल के झंडे, बैनर या पोस्टर लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
  • शहीद स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए जूते-चप्पल, तंबाकू और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों को ले जाने व सेवन पर रोक रहेगी।
  • श्रद्धालुओं को पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार शहीदों को श्रद्धांजलि देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां शहीद स्थल प्रेरणा और संकल्प का केंद्र है, और इसकी पवित्रता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस पर वीर शहीदों को पारंपरिक पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि दी जाएगी, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके।

बैठक में बीडीओ, सीओ, कप्तान सिंकू, जीप सदस्य कालीचरण बानरा, सावित्री बानरा सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि 1 जनवरी को होने वाला कार्यक्रम शांति, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न कराया जाएगा।

 

Leave a Comment