Advertisement

खरसावां में कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 140वां स्थापना दिवस, घर-घर फहराया कांग्रेस का झंडा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और संगठनात्मक अनुशासन के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं जिला सरायकेला-खरसावां कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तर के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार ने कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक संघर्षों को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ती रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

Dayal Builder
Srinath

कोंदो कुंभकार ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक असमानता चरम पर पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है, वहीं भर्ती घोटाले, भूमि घोटाले, अवैध खनन और आदिवासी जमीनों के दुरुपयोग जैसे मुद्दों ने आम जनता को परेशान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता की आवाज बनकर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करती रहेगी।

Advertisement

स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की एकजुटता और मजबूती देखने को मिली।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार, मंडल अध्यक्ष शंकर लोवादा, प्रखंड उपाध्यक्ष कहैन्या लाल समाड़, प्रखंड महासचिव सौरव तांती, आशीष बनर्जी, वरिष्ठ कांग्रेसी बीरेंद्र कुंभकार, सूरज लोवादा, शशि पूर्ति, गुमदा बोदरा, अर्जुन लोवादा, दीपक हांसदा, मंगल हांसदा, सूरज कुमार समाड़, शिवा समाड़, माठु सोय, करण लोवादा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp