होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नशा मुक्ति व नशे के दुष्परिणामों को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

NSU MA
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार बुधवार को खरसावां प्रखंड के चिलकु पंचायत भवन में नशा मुक्ति रोकथाम एवं नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

मौके पर पीएलवी डाकेश्वर प्रधान ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा मुक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देशानुसार संचालित है, जिसका उद्देश्य युवाओं सहित सभी वर्गों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान से अवगत कराना है।

डाकेश्वर प्रधान ने कहा कि नशा व्यक्ति को धीरे-धीरे अपराध की ओर ले जाता है, जिससे वह परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए बोझ बन जाता है। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक शांति के लिए भी गंभीर खतरा बनता है।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में पीएलवी डाकेश्वर प्रधान, पंचायत समिति सदस्य जोशना मंडल, मुखिया सबिता मुण्डारी, पंचायत सचिव दीपक उरांव, ग्राम प्रधान हरिमोहन महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Related Post

Leave a Comment