होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

सरायकेला : उपायुक्त के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, खरसावां में 261 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

सरायकेला / Balram Panda : जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने खरसावां थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को ग्राम हरिभंजा में की गई छापामारी के दौरान 261 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया है.

Provider 1 Provider 2

उत्पाद विभाग की टीम ने नरेश कुमार मंडल के आवास से कुल 29 कार्टून अवैध विदेशी शराब जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 261 लीटर आंकी गई. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी नियमित एवं सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Provider 1 Provider 2

इस छापामारी अभियान में अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार (प्रहार बल), सहायक अवर निरीक्षक सौदागर पंडित, गृह रक्षक बल के दिनेश सरदार, सरदार हेंब्रम सहित अन्य जवान शामिल थे. वहीं, प्रशासन ने आम लोगों से भी अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है, ताकि इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके.

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment