सरायकेला / Balram Panda : जिले में अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार शाम से देर रात तक पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया. इसी क्रम में कपाली ओपी पुलिस ने अलबेला गार्डन के समीप चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद की.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त मोटरसाइकिल पूर्व में जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. कपाली ओपी पुलिस द्वारा वाहन के वास्तविक मालिक से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है. मामले को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है तथा आगे की कार्रवाई जारी है.

















