Advertisement

कोल्हान के 14 अग्र परियोजना केंद्रों में रिक्त पदों पर उठा सवाल: विधायक दशरथ गागराई ने की जल्द भर्ती की मांग

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। झारखंड विधानसभा में खरसावां विधायक Dashrath Gagrai ने कोल्हान प्रमंडल के अग्र परियोजना केंद्रों में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए इन पदों को जल्द भरने की मांग की।

Advertisement
Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में स्थित 14 अग्र परियोजना केंद्रों में पदाधिकारियों और कर्मचारियों के आधे से अधिक पद रिक्त पड़े हैं, जिससे क्षेत्र में तसर उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों का उद्देश्य तसर उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान करना है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Srinath

उन्होंने सदन में आसन के माध्यम से सरकार से मांग की कि इन सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरकर परियोजना केंद्रों को सक्रिय किया जाए, ताकि तसर उद्योग को मजबूती मिल सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले।

Advertisement

विधायक ने यह भी कहा कि कोल्हान क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान तसर उत्पादन से जुड़े हुए हैं, ऐसे में इन केंद्रों की कार्यक्षमता बढ़ाना बेहद जरूरी है।

ताजा खबरें

WhatsApp