जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष दास सोय का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान जिप सदस्य जींगी हेंब्रम एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
स्वागत के बाद प्रखंड अध्यक्ष दास सोय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से कुचाई प्रखंड को नई दिशा देने के साथ-साथ संगठन के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
दास सोय ने यह भी कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जिप सदस्य जींगी हेंब्रम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बाबलु सोय, मंगल सिंह मुंडा, कांडे सुमबरूई, दुलाल स्वासी, सत्येंद्र कुम्हार, दिनेश महतो, आसू हेंब्रम, लखीराम मुंडा, केपी सेट सोय, अश्वनी सिंह देव, मनीषा सोय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















