होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई में 12 लाभुकों को बकरी वितरण, पशुधन योजना से आत्मनिर्भर बनेंगे ग्रामीण

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 12 लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वैष्णवी एंटरप्राइज, रांची द्वारा किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही।

वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, सीओ सुषमा सोरेन, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शंकर सिंह एवं मुखिया करम सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से लाभुकों को बकरी प्रदान की। प्रत्येक लाभुक को आठ बकरी और दो बकरा दिया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र, खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे लाभुकों को आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर मिलेगा।

प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने कहा कि राज्य सरकार गरीब आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बकरी पालन जैसी योजनाएं ग्रामीणों की आय बढ़ाने में कारगर साबित हो रही हैं।

वहीं सीओ सुषमा सोरेन ने कहा कि सरकार किसानों और ग्रामीणों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें और आत्मनिर्भर बनें।

कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दास सोय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं लाभुक उपस्थित रहे।

 

Related Post

Leave a Comment