Advertisement

वज्रपात से जेएमएम कार्यकर्ता सह किसान मित्र दांसार बांदिया की मौत, गांव में पसरा मातम; विधायक दशरथ गागराई ने दी श्रद्धांजलि, जताया शोक 

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के बंदोलोहर पंचायत अंतर्गत पुतुलपीड गांव निवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकर्ता सह किसान मित्र दांसार बांदिया की गुरुवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisement
Advertisement

Srinath

जानकारी के अनुसार, दांसार बांदिया साप्ताहिक बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जोजोडीह-चंद्रपुर गांव के पास अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गागराई पुतुलपीड गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा मरांग बुरू से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विधायक दशरथ गागराई ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि स्व. दांसार बांदिया पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता थे और उनका निधन पार्टी व क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इसकी भरपाई संभव नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है।

इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, मुखिया देवचरन हाईबुरू, रावण सुमबरूई, विश्वनाथ बांदिया, चुमरू हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp