Advertisement

बेहरासाई में ‘इंडियन हार्डवेयर’ दुकान का उद्घाटन, विधायक दशरथ गागराई ने फीता काटकर किया शुभारंभ

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां के बेहरासाई में शुक्रवार शाम ‘इंडियन हार्डवेयर’ दुकान का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गागराई उपस्थित रहे। दोनों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया।

Advertisement
Advertisement

Srinath

इससे पूर्व दुकान के संचालक एमडी इमरान अंसारी ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि क्षेत्र में हार्डवेयर दुकान खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस दुकान में निर्माण कार्यों से संबंधित सभी प्रकार के सामान उपलब्ध होंगे, जिससे लोगों को उचित मूल्य पर सामग्री मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि पहले लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। अब इस दुकान के खुलने से आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही सभी आवश्यक सामग्री मिल सकेगी, जिससे समय के साथ-साथ आर्थिक बचत भी होगी।

कार्यक्रम में मुखिया सुनीता तापे, भवेश मिश्रा, ललन तिवारी, मोहम्मद महमूद, अनुप सिंह देव, मो. सलाम, वसी खान, अकबर जिया, दीपक नायक, मोहम्मद ताबेद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp