सरायकेला / Balram Panda: मुख्यमंत्री से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव-2026 में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया.
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यह तीन दिवसीय भव्य महोत्सव 11 से 13 अप्रैल 2026 तक में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक छऊ नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है.
आमंत्रण देते हुए…

मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने महोत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक स्तर पर की जा रही व्यापक तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयोजन को गरिमामय एवं सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है.
इस अवसर पर आयोजन की रूपरेखा एवं जनसहभागिता को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें इसे राज्य की सांस्कृतिक पहचान के रूप में और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया.
















