Advertisement

शहर में बढ़ते अपराध पर सौरभ विष्णु ने जताई चिंता, SSP से स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। शहर में लगातार बढ़ रही छिनतई, चेन स्नैचिंग, लूट और महिलाओं को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को लेकर जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने शहर में अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी से विशेष “स्पेशल टास्क फोर्स” गठित करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

सौरभ विष्णु ने कहा कि हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम नागरिकों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के बीच डर साफ देखा जा सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अपराधी अब दिनदहाड़े भी वारदातों को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं, जो कानून के भय में कमी को दर्शाता है। लगातार हो रही घटनाएं शहर की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं।

सौरभ विष्णु ने बताया कि मई महीने में शहर के अलग-अलग इलाकों में कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। 2 मई को कदमा उलियान में अनीता चौधरी के साथ छिनतई की घटना हुई। 4 मई को बिष्टुपुर स्थित कीनन स्टेडियम के पास रिंकू ओझा चेन स्नैचिंग का शिकार हुईं। 11 मई को साकची बैंक के समीप एक महिला से स्नैचिंग की घटना हुई, जबकि 18 मई को रामलीला मैदान के पास छिनतई के बाद फायरिंग जैसी गंभीर वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

उन्होंने एसएसपी से मांग की कि शहर में एक विशेष स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाए, जो छिनतई, स्नैचिंग, लूट और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर विशेष निगरानी रखे।

सौरभ विष्णु ने कहा कि मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे और आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।

उन्होंने संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की भी मांग की। साथ ही अपराधियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

सौरभ विष्णु ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस की सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई से ही शहर में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है और लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम रहेगा।

ताजा खबरें

WhatsApp