Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सोना देवी विश्वविद्यालय के 27 विद्यार्थियों को गुजरात में पेड इंटर्नशिप, याजाकी इंडिया में करेंगे प्रशिक्षण

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। सोना देवी विश्वविद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में दो महीने की पेड इंटर्नशिप के लिए योगदान दिया है। इंटर्नशिप को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थियों में बीटेक, बीसीए, बीबीए और बीकॉम के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह इंटर्नशिप विद्यार्थियों को उद्योग जगत के व्यावहारिक अनुभव और कौशल विकास का अवसर प्रदान करेगी।

Advertisement

याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनी है, जो वाहनों में उपयोग होने वाले स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, इंस्ट्रूमेंट पैनल, वायर हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और अन्य ऑटोमोटिव उपकरणों का निर्माण करती है। कंपनी के वायरिंग हार्नेस का उपयोग इंजन प्रबंधन, इंफोटेनमेंट और सुरक्षा प्रणालियों सहित कई क्षेत्रों में किया जाता है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने सभी विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंटर्नशिप सीखने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस समय का सदुपयोग कर अपने कौशल विकास पर ध्यान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ कार्यस्थल पर सहयोग, प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व क्षमता और संप्रेषण कौशल को विकसित करने का अवसर मिलता है।

कुलपति ने विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से इंटर्नशिप पूरा कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने तथा विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

ताजा खबरें

WhatsApp