Advertisement

आरआईटी : जागृति मैदान बचाओ” की गूंज तेज, बच्चों के खेल मैदान पर नगर निगम कार्यालय बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने उठाई आवाज…

By Balram Panda

Updated on:

सरायकेला / Balram Panda : खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आरआईटी थाना के समीप जागृति मैदान में प्रस्तावित आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय निर्माण को लेकर अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं, वार्ड संख्या 18 के पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम की महापौर को आवेदन सौंपकर जनहित में कार्यालय निर्माण स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है.

Advertisement
Advertisement

अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि जागृति मैदान केवल एक सामान्य मैदान नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और खेल प्रतिभाओं का प्रमुख केंद्र है, यहां समय-समय पर बड़े खेलकूद प्रतियोगिताओं और सामाजिक आयोजनों का आयोजन होता रहा है, आसपास की घनी आबादी के हजारों बच्चे प्रतिदिन इसी मैदान में खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं.

Dayal Builder
Srinath

रंजन सिंह ने कहा कि यदि मैदान में नगर निगम कार्यालय का निर्माण किया जाता है, तो इससे बच्चों के खेलकूद पर सीधा असर पड़ेगा और क्षेत्र में खुले मैदान की कमी हो जाएगी. उन्होंने इसे बच्चों के भविष्य और खेल प्रतिभाओं पर “ताला लगाने” जैसा कदम बताते हुए कहा कि प्रशासन को जनभावनाओं और जनहित को प्राथमिकता देनी चाहिए.

Advertisement

श्री सिंह ने महापौर से आग्रह किया कि नगर निगम कार्यालय का निर्माण किसी वैकल्पिक स्थल पर कराया जाए, जहां आम जनता को असुविधा न हो और जागृति मैदान का अस्तित्व भी सुरक्षित रह सके.

इधर, “जागृति मैदान बचाओ” की मांग को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है, लोगों का कहना है कि तेजी से शहरीकरण के बीच क्षेत्र में खुले मैदान लगातार समाप्त होते जा रहे हैं, ऐसे में बच्चों और युवाओं के लिए बचे खेल मैदानों को संरक्षित रखना प्रशासन की जिम्मेदारी होनी चाहिए.

ताजा खबरें

WhatsApp