होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

सरायकेला : खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान, बिरसा मुंडा स्टेडियम में अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घाटन, ‘खेल बैंक’ से खिलाड़ियों को मिलेगा संबल, video…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

सरायकेला / Balram Panda : खरसावां जिले में खेल अवसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में नवनिर्मित खेल परिसंपत्तियों का उद्घाटन उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा किया गया. इस अवसर पर टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट एवं वॉलीबॉल कोर्ट का फीता काटकर लोकार्पण किया गया. साथ ही खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “खेल बैंक” का भी विधिवत शुभारंभ किया गया.

Provider 1 Provider 2

कार्यक्रम में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्री अमित कुमार सहित विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Provider 1 Provider 2

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल बैंक” की पहल खिलाड़ियों को सुलभ रूप से खेल सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है, इससे न केवल स्थानीय युवाओं को नियमित अभ्यास के लिए आवश्यक संसाधन मिलेंगे, बल्कि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे, उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से जिले में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और खेल संस्कृति को नया विस्तार मिलेगा.

इस दौरान तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और पावर लिफ्टिंग सहित विभिन्न खेलों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 13 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट एवं जूते प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

उल्लेखनीय है कि “खेल बैंक” के लिए आवश्यक खेल सामग्री टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) मद के तहत उपलब्ध कराई गई है, जो जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी.

बाईट –

नितिश कुमार सिंह (उपायुक्त- सरायकेला-खरसावां)

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment