Advertisement

आदित्यपुर : शर्मा बस्ती गोलीकांड में आदित्यपुर पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता, फरार आरोपी सुजीत शर्मा गिरफ्तार…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित शर्मा बस्ती रेलवे लाइन के समीप जनवरी 2026 में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में आदित्यपुर पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुजीत शर्मा (पिता- सामंतों शर्मा), निवासी शर्मा बस्ती, को गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisement
Advertisement

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त मामले में वादी दीपक मिश्रा पर जानलेवा नीयत से गोली चलाई गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी, मामले के अनुसंधानकर्ता पु0अ0नि0 जयराज कुमार सोनी ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की.

Srinath

उल्लेखनीय है कि घटना के दूसरे ही दिन पुलिस ने इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी राहुल पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, अब सुजीत शर्मा की गिरफ्तारी के साथ इस सनसनीखेज कांड में पुलिस की यह दूसरी बड़ी सफलता मानी जा रही है, वहीं, कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध अनुसंधान एवं गिरफ्तारी अभियान अभी भी जारी है.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोलीकांड में शामिल किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

लगातार हो रही गिरफ्तारियों से यह स्पष्ट है कि आदित्यपुर पुलिस इस बहुचर्चित गोलीकांड के हर पहलू को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की रणनीति पर काम कर रही है, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है.

ताजा खबरें

WhatsApp