Advertisement

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में 16वां साईं महोत्सव और धूमधाम से मनाया गया कुलाधिपति मदन मोहन सिंह का जन्मदिवस

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी परिसर में 16वें साईं महोत्सव एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों के पदाधिकारी, चिकित्सक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत शिरडी साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आयोजित पूजा, महाआरती एवं भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने सपरिवार पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Dayal Builder
Srinath

 

Advertisement

पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित शिक्षकों, डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

इसके बाद कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह का जन्मदिवस समारोह आयोजित किया गया। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मदन मोहन पब्लिक स्कूल, नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं तथा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने कहा कि संस्थान परिवार के सभी सदस्यों का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर करियर अवसर और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षकों, डॉक्टरों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित होते रहेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने कहा कि कुलाधिपति मदन मोहन सिंह की दूरदर्शिता और नेतृत्व के कारण संस्थान आज क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में शिक्षकों, प्राचार्यों, चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिवस का उत्सव मनाया। सभी ने कुलाधिपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने इसे यादगार आयोजन बताया।

ताजा खबरें

WhatsApp