Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

राजखरसावां-बडाबाम्बों रेलवे मार्ग के बीच उधड़िया में ट्रेन से कट कर युवक की मौत

By Goutam

Published on:

 

राजखरसावां-बडाबाम्बों
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के अंतर्गत राजखरसावां-बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के बीच उधड़िया गांव के समीप गुरुवार सुबह ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चाईबासा के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत गोयरा गांव निवासी कालूका बोयपाई (30) पिता-स्व बिरसा बोयपाई के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार उधड़िया गांव के समीप डाउन लाइन के पोल संख्या 298/4 व 298/5 के बीच ग्रामीणों ने एक शव पड़ा हुआ देखा। वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आमदा ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंची। व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया।

Dayal Builder
Srinath

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मृतक अपने गांव से पांच दिन पहले अपने ससुराल खरसावां के गोपालपुर गांव आया हुआ था। बीते दिनों अपने ससुराल से घर की ओर निकला। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था। गुरूवार को सुबह उसका राजखरसावां-बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के बीच उधड़िया गांव के रेलवे ट्रेक पर मिला शव। पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp