Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : एनआईटी मोड़ चापड़कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, चेन्नई से लौटते ही आदित्यपुर पुलिस के शिकंजे में…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एनआईटी मोड़ के समीप दोस्तों के बीच ₹15 हजार के लेन-देन के विवाद में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement
Advertisement

बता दे 20 जुलाई 2026 की सुबह एनआईटी मोड़ के पास रुपये के विवाद को लेकर विशु महतो (18), पिता जयप्रकाश महतो, निवासी जयकाण, थाना गम्हरिया, जिला सरायकेला-खरसावां ने रोहित हेंब्रम के सिर पर चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, घायल का इलाज पहले एमजीएम अस्पताल और बाद में टीएमएच में कराया गया, घटना के संबंध में आदित्यपुर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी थी.

Dayal Builder
Srinath

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले चाईबासा और वहां से चेन्नई के पेरंबूर भाग गया था, पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी, इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि आरोपी किसी निजी कार्य से दोबारा आदित्यपुर लौटा है, सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, सरायकेला-खरसावां पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसक वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

ताजा खबरें

WhatsApp