Advertisement

राजनगर थाना पुलिस की कार्रवाई, दो बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल तालाब किनारे से बरामद…

By Balram Panda

Published on:

राजनगर / Balram Panda : थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले का त्वरित खुलासा कर लिया है. आवेदक संजय देव सरदार, ग्राम मुड़ियापाड़ा निवासी, ने अपनी दो मोटरसाइकिल JH05BD 1288 और JH05CK 8238 के राजनगर बाजार से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी.

Advertisement
Advertisement

जहां अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल JH05CK 8238 को आरोपी मनसा महतो के कब्जे से राजनगर के नामिबेड़ा तालाब के पास से बरामद कर लिया. आरोपी की पहचान मनसा महतो, उम्र 32 वर्ष, पिता कृष्टो महतो, ग्राम नावाडीह, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला-खरसावाँ के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया.

Srinath

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कांड में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल JH22G 2072 को कृष्णापुर, थाना आरआईटी क्षेत्र से बरामद किया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है, और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

Advertisement

वहीं, राजनगर थाना प्रभारी पु.अ.नि. चंचल कुमार के नेतृत्व में की गई इस प्रभावशाली कार्रवाई में अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. नंदजी राम गोंड, पु.अ.नि. दिवाकर प्रसाद वर्मा तथा राजनगर थाना सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. बता दे पुलिस की इस सफल कार्रवाई ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत किया है.

ताजा खबरें

WhatsApp