आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित टोल ब्रिज के समीप रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी एवं भाजपा नेत्री मीरा मुंडा की कार एक ऑटो से टकरा गई, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि, टक्कर से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई.
घटना के बाद जिस बात ने सबसे अधिक लोगों का ध्यान खींचा, वह मीरा मुंडा का संवेदनशील और मानवीय व्यवहार रहा, दुर्घटना के बावजूद उन्होंने नाराजगी या विवाद का रास्ता नहीं अपनाया, बल्कि सबसे पहले ऑटो चालक का हालचाल पूछा। उन्होंने चालक से कहा, “आपको कहीं चोट तो नहीं लगी?” चालक के सुरक्षित होने की पुष्टि होने के बाद उन्होंने उसे बिना किसी विवाद के वहां से जाने दिया.
मीरा मुंडा के इस व्यवहार को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी मानवता और संवेदनशीलता की सराहना की, स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क दुर्घटना के बाद अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है, लेकिन उन्होंने संयम और सहृदयता का परिचय देकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया.
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार भी मौके पर पहुंचे, वहीं वार्ड संख्या-11 के पार्षद पुत्र गोपी सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर मौजूद रहे, दुर्घटना में किसी के घायल नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली.

















