Advertisement

आदित्यपुर : मोहर्रम को लेकर आदित्यपुर प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक में सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर रविवार को आदित्यपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने की. इसमें नगर निगम आदित्यपुर के नगर आयुक्त एजाज अनवर, मेयर संजय सरदार, समाज विज्ञानी रविन्द्र नाथ चौबे, कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, डॉ. नथुनी सिंह, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, नगर निगम के जेई अजय कुमार वर्मा सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Advertisement
Advertisement

Srinath

बैठक में मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था, जुलूस मार्ग, साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र में दो लाइसेंसी अखाड़े हैं, जिनमें से एक अखाड़ा इस वर्ष जुलूस नहीं निकालेगा, आदित्यपुर बस्ती के पुराने अखाड़े की ओर से निर्धारित मार्ग से शाम साढ़े छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें लगभग 200 से 250 लोग शामिल होंगे, इस वर्ष शहीद इस्लाम अखाड़ा की ओर से जुलूस नहीं निकाला जाएगा.

नगर निगम की ओर से जुलूस मार्गों पर विशेष साफ-सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था तथा खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी.

मेयर संजय सरदार ने कहा कि सभी पर्व समाज और आपसी भाईचारे के प्रतीक होते हैं, उन्होंने सभी समुदायों से मिल-जुलकर शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने की अपील की, नगर आयुक्त एजाज अनवर ने कहा कि मोहर्रम शोक और आत्मचिंतन का पर्व है, इसलिए इसे सादगी और अनुशासन के साथ मनाने की परंपरा को कायम रखा जाना चाहिए.

बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने स्पष्ट कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने तथा किसी भी तरह की अफवाह, भड़काऊ गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, प्रशासन पर्व के दौरान पूरी तरह सतर्क रहेगा और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.

बैठक में मोहर्रम अंसारी, कृष्णा गोपाल पिंटू, मनोज पासवान, वीरेंद्र गुप्ता, रोशन प्रसाद सिंह, मंजूर आलम, अकरम अंसारी, नूरजहां, भगवान सिंह, मोहम्मद उद्दीन, इमरान अंसारी, अनिकेत तिवारी, आबिद हुसैन, मनोहर कर्मकार, ब्रजेश पति तिवारी, बाबू तांती, दुर्गा दास समेत बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.

ताजा खबरें

WhatsApp