Advertisement

आदित्यपुर : अपराधियों के आगे बेबस आदित्यपुर, आरआईटी मोड़ पर महिला से चेंज छिनतई, बढ़ते डर और पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda :आदित्यपुर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, ताजा मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आरआईटी मोड़ स्थित एनएक्सटी जिम के समीप का है, जहां बुधवार सुबह करीब 7 बजकर 9 मिनट पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए.

Advertisement
Advertisement

घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी, दिनदहाड़े और व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी बेहद तेजी से आए, वारदात को अंजाम दिया और देखते ही देखते फरार हो गए.

Dayal Builder
Srinath

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से आदित्यपुर क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, कहीं चापड़बाजी, कहीं लूटपाट तो कहीं चेन छिनतई की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अपराधियों के बढ़ते मनोबल और लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है.

Advertisement

लोगों का आरोप है कि संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्ती और प्रभावी निगरानी के अभाव में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, सुबह की सैर, बाजार या दैनिक कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों में भी अब असुरक्षा की भावना घर करने लगी है.

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है, हालांकि सवाल यह है कि आखिर लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश कब लगेगा और आम लोगों को सुरक्षित माहौल कब मिलेगा.

आदित्यपुर में बढ़ते अपराध और लोगों के मन में पनप रहे भय को देखते हुए अब सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं.

ताजा खबरें

WhatsApp