Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : प्रभात पार्क चापड़बाजी कांड में आदित्यपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य अभियुक्त सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी से अपराधियों में मचा हड़कंप…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओम नगर के प्रभात पार्क गेट के समीप हुए चर्चित चापड़बाजी कांड में पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, 13 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे हरिओम नगर स्थित प्रभात पार्क गेट के पास जायका फूड के संचालक प्रमोद कुमार दास तथा साहिल कुमार मंडल और विशाल कुमार मंडल के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, घटना के दौरान चापड़ से किए गए हमले में विशाल कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

Dayal Builder
Srinath

मामले में 14 मई 2026 को साहिल कुमार मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या-127/26 दर्ज कर पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर अनुसंधान शुरू किया, वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. जयराज कुमार सोनी के नेतृत्व में लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया.

Advertisement

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त प्रमोद कुमार दास सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में हिंसक अपराध, मारपीट एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

ताजा खबरें

WhatsApp