होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर : ग्राम पूजा से पहले वार्ड 12 में बदलाव की तेज बयार, युवा पार्षद का एक्शन मोड, सफाई और रोशनी व्यवस्था सुधारने को चला निर्णायक अभियान, नगर निगम के प्रति जताया विशेष आभार…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में इन दिनों सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर तेज़ी से काम हो रहा है. वार्ड के युवा पार्षद मोतीलाल बिसुई एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और क्षेत्र के हर गली, चौक-चौराहे को दुरुस्त करने के लिए अभियान चला रहे हैं.

आगामी ग्राम पूजा को ध्यान में रखते हुए वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और आवश्यक स्थानों पर नई लाइट लगाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है. पार्षद स्वयं क्षेत्र में घूम-घूमकर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, जिससे व्यवस्था में तेजी आई है.

पार्षद मोतीलाल बिसुई ने कहा कि वार्ड को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि वार्ड की हर समस्या का समाधान करना उनका कर्तव्य ही नहीं, बल्कि धर्म है. उन्होंने यह भी कहा कि वे आज जिस मुकाम पर हैं, वह वार्ड की जनता के आशीर्वाद का परिणाम है, इसलिए जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है.

वहीं, पार्षद ने सफाई और लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम द्वारा भेजे गए कर्मियों की सराहना करते हुए अधिकारियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन के सामंजस्य से ही क्षेत्र का समुचित विकास संभव है.

 

Leave a Comment