Advertisement

खरसावां में पशुधन योजना के तहत 10 लाभुकों को मिला बकरा-बकरी, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करते हुए शुक्रवार को बकरा-बकरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ प्रधान माझी, जीप सदस्य कालीचरण बानरा, प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा एवं सीओ कप्तान सिंकू उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

इस योजना के तहत वैष्णवी एंटरप्राइज, रांची द्वारा 10 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण किया गया। प्रत्येक लाभुक को आठ बकरी एवं दो बकरा प्रदान किए गए, जिससे वे पशुपालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें।

Srinath

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रधान माझी ने कहा कि सरकार द्वारा अनुदान पर पशुधन उपलब्ध कराकर ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बकरी पालन आय का एक सशक्त माध्यम है, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं।

Advertisement

वहीं जीप सदस्य कालीचरण बानरा ने लाभुकों से योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की आय बढ़ाना है, ताकि वे बेहतर जीवन स्तर हासिल कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इससे परिवारों को अपनी बेटियों की शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।

प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, प्रमुख मनेंद्र जामुदा, जीप सदस्य कालीचरण बानरा, सीओ कप्तान सिंकू, पशुपालन पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह, मुखिया सुनीता तापे व सभी लाभुक उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp