Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : रंगदारी के आरोप में आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए, पुलिस को हमले की झूठी सूचना देने का भी आरोप…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध और रंगदारी के मामलों पर लगाम लगाने की दिशा में आदित्यपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार, 29 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार पंडित, शिवा कुमार, आकाश सिंह, जुलू माली और मुकेश केवट शामिल हैं.

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार, प्रगति नगर, गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप वार्ड संख्या सात निवासी विकास पोद्दार के लिखित आवेदन के आधार पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 308/26 दर्ज किया गया था, मामले में नामजद पांचों आरोपियों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

इस मामले में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी में नामजद राहुल पंडित और उसके चार साथियों ने बुधवार की शाम करीब आठ बजे सालडीह चौक के पास अपने और अपने दोस्तों पर जानलेवा हमला होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने जब मामले का सत्यापन किया, तो प्रारंभिक जांच में यह सूचना रंगदारी के मामले से बचने के उद्देश्य से दी गई झूठी सूचना बताई गई.

पुलिस के अनुसार, राहुल पंडित करीब दस दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और उसके खिलाफ कई मामलों में आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं, फिलहाल, रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ताजा खबरें

WhatsApp