Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

सरायकेला में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का प्रहार, ड्रंक एंड ड्राइव में 20 हजार का जुर्माना, एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस सख्त…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement

इसी अभियान के तहत मंगलवार को ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर जुर्माना लगाया गया, इस कार्रवाई में 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सड़क पर लापरवाही और यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Dayal Builder
Srinath

पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना या जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है, वहीं, क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाने से भी दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की हिदायत दी जा रही है.

जिला पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है, थोड़ी-सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है.

ताजा खबरें

WhatsApp