Advertisement

आदित्यपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार, वारंटी, चोरी जैसे अलग- अलग मामलों में शामिल सात अपराधियों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : थाना पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है, इसी कड़ी में रविवार को अलग-अलग मामलों में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जा रहे है. इनमें तीन फरार वारंटी भी शामिल है.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

बता दे इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि बीते 18 अप्रैल से आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे मुस्लिम बस्ती निवासी कुख्यात अपराधी कादिम खान का पुत्र अमन खान उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही फरार वारंटी रवि गोप उर्फ लुकरू, बागुन तिउ और गोपाल दास उर्फ चौड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

 

वहीं, उन्होंने बताया जिले के एसपी द्वारा चलाए जा रहे “प्रहरी” योजना के तहत अभियान चलाया जा रहा है. यह गिरफ्तारियां उसी कड़ी का एक हिस्सा है. इसके अलावा शनिवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर से सरिया चोरी मामले में दो युवकों में समीर गोराई और विलियम कुमार को भी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि उक्त मामले में सरिया और सरिया चोरी में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया गया है. सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ताजा खबरें

WhatsApp