Advertisement

आदित्यपुर : अपराधी कांड में शामिल बाबू दास और कारोबारी पर बम से हुआ हमला, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीचर ट्रेंनिंग मोड़ एमटीसी मॉल के पीछे मंगलवार रात 9 बजे अपराधियों ने बमबारी की घटना को अंजाम दिया है. जिसमें अपराधी बाबू दास व एक व्यवसायी घायल हुए हैं.

Advertisement
Advertisement

 

Srinath

मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया एमटीसी मॉल के पास रात 9 से 9.15 के बीच व्यवसायी अजय प्रताप सिंह एवं अपराधी उत्तम दास उर्फ बाबू दास अपने बोलोरो गाड़ी के पास खड़ा होकर बात कर रहे थे. इस बीच चार की संख्या में आये युवकों ने बोतल बम से इन पर हमला कर दिया. बम बोलोरो गाड़ी के अगले हिस्से में लगा. जिससे बाबू दास और अजय प्रताप सिंह घायल हो गए.
घटना के बाद दोनों घायलों को गम्हरिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल भेजा गया है. जहां इनकी स्थिति सामान्य है, दोनों बम के छर्रा से आंशिक रूप से घायल हुए हैं.

Advertisement

 

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा आदित्यपुर थाना प्रभार नितिन कुमार सिंह भी दलबल के साथ पहुंचे, एसडीपीओ ने बताया कि बमबारी की घटना सामने आई है जिसमें जांच की जा रही है.

घटना सीसीटीवी फ़ुटेज में कैद…

घटना, एमटीसी मॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बम फेंक जाने की घटना कैद हो गई है. जिसे पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है. फिलहाल एसडीपीओ द्वारा बताया गया है कि मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है. जिसके बाद ही कुछ ठोस जानकारी पुलिस को प्राप्त हो सकेगी. बता दे कि इससे पहले भी उत्तम उर्फ बाबू दास पर हमला किया गया था. बाबू दास भी आपराधिक कांड में शामिल रहा है.

ताजा खबरें

WhatsApp