Advertisement

Breakingआदित्यपुर : साल बगान घाट में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, नहाने के दौरान डूबने की आशंका, बुधवार सुबह बहता मिला शव…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18, राम मड़ैया बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार सुबह साल बगान घाट पर एक युवक का शव बहता हुआ दिखाई दिया. स्थानीय लोगों ने तत्काल शव को बाहर निकाला और इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी.

Advertisement
Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान संजय महाली (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में की गई है.

Dayal Builder
Srinath

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संजय मंगलवार शाम को नहाने के लिए नदी की ओर गया था. रातभर घर नहीं लौटने पर लोगों को सुबह उसके शव के रूप में मिलने की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि युवक को मिर्गी की बीमारी थी और वह पास की एक डोसा दुकान में काम करता था.

Advertisement

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि युवक की डूबने की घटना किन परिस्थितियों में हुई.

ताजा खबरें

WhatsApp