Advertisement

आदित्यपुर : टोल प्लाजा के समीप युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, प्रीमियम प्लास्टिक कंपनी में करता था काम, जांच में जुटी पुलिस…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के निकट एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान सालडीह बस्ती निवासी रतन गोराई के रूप में हुई है.

Advertisement
Advertisement

video…

Dayal Builder
Srinath

वहीं, सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक कल शाम से ही गायब था. मृतक की पत्नी ने थाने में इसकी सूचना दी थी. बताया जाता है कि मृतक किसी प्रीमियम प्लास्टिक कंपनी में काम करता था जो रात में काम समाप्त करने के बाद घर नहीं लौटा था. यह हत्या है या हादसा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि इस मामले से इलाके में सनसनी फैल गई.

Advertisement

बाईट-

शिव शंकर (मृतक का बहनोई)

ताजा खबरें

WhatsApp