Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : रहस्यमय हालात में व्यक्ति की मौत, इलाके में फैली सनसनी…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda: थाना क्षेत्र अंतर्गत सात बहनी धिराज गंज में एक व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान राजेश कुमार मेहता के रूप में हुई है, जो हाल ही में अपने परिवार के साथ सोमवार को ही किराए पर रहने के लिए आए थे.

Advertisement
Advertisement

पूर्व वार्ड पार्षद अभिजीत महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश कुमार मेहता और उनकी पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात सामने आ रही है. उसी दिन से मकान का दरवाजा लगातार बंद था. कुछ दिन बाद जब मकान से तेज़ बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पूर्व पार्षद को दी, अभिजीत महतो द्वारा सूचना दिए जाने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया, जहां राजेश कुमार मेहता का शव बरामद किया गया. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है.

Dayal Builder
Srinath

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Advertisement
WhatsApp