Advertisement

आदित्यपुर : थाना क्षेत्र से लापता व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस से परिजनों ने लगाई गुहार, लोगो से की अपील…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित बी रोड का रहने वाला विश्वजीत नंदी 28 मार्च से लापता है. इस संबंध में परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत की है. वहीं, पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क कर गुम हुए व्यक्ति के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है. परिजनों के अनुसार विश्वजीत नंदी 28 मार्च की सुबह से लापता है, उन्होंने बताया विश्वजीत नंदी की दिमागी हालात ठीक नही है. जिसको लेकर परिजन काफी चिंतित है, वहीं, श्री नंदी की काफी देर तक खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया रिश्तेदारों के यहां भी उन्होंने पूछताछ की परंतु कोई सफलता नहीं मिली.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

जिसके बाद परिजन आदित्यपुर थाना पहुंचे और पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लापता होने के बाद से उनके परिजन काफी परेशान हैं. कुछ जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना व मोबाइल नंबर 9204555570, 8709158636 पर संपर्क कर सूचना देने की अपील की है.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp