होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर : रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की थानेदार ने लोगो से की अपील….

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

आदित्यपुर / Balram Panda : रामनवमी पर्व के पूर्व संध्या पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला. जिसमें थाना प्रभारी नितिन कुमार के साथ काफी संख्या में पुलिस बल के जवान थाना क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर गश्त किए. फ्लैग मार्च आदित्यपुर थाना परिसर से शुरू होकर दिंदली बाजार होते हुए मुस्लिम बस्ती, एसटाइप, ईमली चौक, शेरेपंजाब होते हुए विभिन्न चौक चौराहे पर निकाला गया. साथ ही थाना प्रभारी ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं. उन्होंने पूजा के दौरान लोगो से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी व हुड़दंगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों के सुरक्षा में सदैव तत्पर है. रामनवमी पूजा के दौरान सभी चौक चौराहे एवं विभिन्न जगहों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी नितिन कुमार, एसआई रंजीत कुमार, एसआई अनिता सोरेन, एसआई सुरेश राम, एएसआई समा लकड़ा, आरक्षि शिव शंकर दास के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे.