Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

रामनवमी पर पूर्व सैनिकों का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को शरबत व चना-गुड़ वितरण

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा टेल्को स्थित लेबर ब्यूरो के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। विसर्जन अखाड़ा जुलूस के दौरान लगाए गए इस शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को चना-गुड़ और शीतल शरबत वितरित किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के महामंत्री सिद्धनाथ सिंह, भाजपा प्रवक्ता एवं “नमन” के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले तथा श्रमिक नेता आर.के. सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा तुलसी भवन से संजय तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त सैनिकों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं की सेवा की और सनातन परंपरा का निर्वहन किया। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा शिविर ने लोगों को राहत पहुंचाई और सेवा के माध्यम से पर्व मनाने का संदेश दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में सुखविंदर सिंह, दीपक शर्मा, दयाभूषण, उमेश शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, गौतम लाल, संतोष कुमार, अवधेश कुमार, योगेश कुमार सिंह, पी. शंकर, बिरजू कुमार, विजय कुमार, चंद्र प्रसाद, धीरज सिंह, पंकज शर्मा, राजीव सिंह, निरंजन कुमार, अमरेंद्र कुमार, किशोरी प्रसाद सहित लगभग 50 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह सेवा शिविर समाज में सेवा, समर्पण और एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

ताजा खबरें

WhatsApp