Advertisement

आदित्यपुर : झामुमो के नगर अध्यक्ष व नगर उपाध्यक्ष को वार्ड 33 स्थित बंतानगर की सैकड़ो लोगो ने जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, बोली “जनता” सरकार की हर मूलभूत सुविधाओं से है वंचित, सरकार की हर सुविधाओं को दिलाने का करेंगे प्रयास- बीरेंद्र प्रधान….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: नगर निगम वार्ड 33 स्थित बंतानगर की मूलभूत जनसमस्याओं से परेशान होकर लोगों ने झामुमो के आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान व नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा को ज्ञापन सौंपा. जहां लोगो ने सरकार से जुड़ी हर सुविधाओ से वंचित होने की बाते कहि, और कहा कि बस्ती वासी कई ऐसी जनसमस्याओ से परेशान है जिसका अब तक कोई निदान नही हो सका. लोगों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि नाली का गंदा पानी रोड पर बह रहा है, कई जगह नाली का ढक्कन टूटा हुआ है, पेबर ब्लॉक जैसे रोड का काम अधूरा पड़ा हुआ है, कई पोल के वेपर लाइट खराब पड़े हुए हैं, नए नाली की जरूरत है, क्षतिग्रस्त रोड की मरम्मत जरूरी है. वार्ड 33 स्थित बंतानगर के स्थानीय लोगो ने बताया कि सरकार की मिल रही हर सुविधाओ से वंचित रखा जा रहा है जबकि इस बस्ती में झारखंड आंदोलनकारी के साथ-साथ आदिवासी मूलवासी परिवार के लोग हजारों की संख्या में आजाद भारत से पहले से बसे हुए हैं इस बस्ती के कई लोगों द्वारा अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में भी शामिल हुए.

Advertisement
Advertisement

वहीं  जनसमस्याओं को देखते हुए झामुमो के नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने बस्तीवासियों भरोसा दिलाया कि जनता से जुड़ी हर समस्या का समाधान होगा आप जानकारी दे सरकार आप की है. आपकी हर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास हम करेंगे. मौजूद झामुमो के नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने कहा कि बस्ती की हर मूलभूत सुविधाओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रयास करेगी. रोड, नाली, सड़क, पेय जल आदि समस्याओ का शत प्रतिशत निदान दिलाने का काम करेंगे.

Dayal Builder
Srinath

मौके पर आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा, आदित्यपुर नगर सह सचिव बिरजू पति, वैजयंती बारी, कृष्णा टीयू, नागेंद्रक पूर्ति, दामु, टीयू, रवि हेम्ब्रम, गोपाल दिगी, ताऊसे सोय, शेरनी पूर्ति, अंजनी देवी, राय सुजीत होना, राज सोय समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp