Advertisement

आदित्यपुर : 25 को जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव का होगा भव्य अभिनंदन- पुरेंद्र…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के स्वागत कार्यक्रम को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार हेतु पूरे शहर में 100 होर्डिंग लगाए जा रहे है, आदित्यपुर गम्हरिया सहित पूरे शहर में छोटी-छोटी सभाएं कर लोगों को किया जा रहा आमंत्रित. पुरेंद्र ने कहा राजद का कोल्हान में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम जुटेंगे 10000 लोग. 1000 जरूरतमंदों को मंत्री संजय प्रसाद यादव प्रदान करेंगे कंबल.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने बतायव स्वरुचि भोज की भी है व्यवस्था, बता दे श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव 24 दिसंबर को रात्रि 8:00 बजे जमशेदपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे. 25 दिसंबर को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस जमशेदपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

Advertisement

 

वहीं, 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जयप्रकाश उद्यान में पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के लोकप्रिय राजद नेत्री श्रीमती सीमा कुशवाहा उपस्थित रहेगी. जहां शाम 5:00 बजे माइकल जॉन ऑडिटोरियम में टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. साथ ही शाम 7 बजे जमशेदपुर सर्किट हाउस में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे एवं विभिन्न सामाजिक एवं मजदूर यूनियन के पदाधिकारी से मिलेंगे.

 

26 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे आदित्यपुर-2, जनता रो हाउस स्थित श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे राजद प्रदेश महामंत्री अर्जुन प्रसाद यादव, वरिष्ठ नेता राजद एसएन यादव, राजद प्रदेश महामंत्री देव प्रकाश, श्रीमती शारदा देवी, ललन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, यदुनंदन राम, नसीम अंसारी, सलीम जावेद, प्रमोद गुप्ता, राजेश्वर पंडित, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, युवा जिला अध्यक्ष राजद उदित यादव, रामानंद भक्त, सकला मारडी, सत्येंद्र प्रभात, संतोष कुमार सिंह, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, मिथिलेश कुमार झा, अवधेश कुमार, कन्हैया यादव, शैलेंद्र कुमार, भुनेश्वर यादव, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, भरत राम, अधिवक्ता संजय कुमार, आरके अनिल, शिव शंकर राय, शंभू प्रसाद लगे हुए हैं.

ताजा खबरें

WhatsApp