Advertisement

आदित्यपुर : सत्ता में झामुमो, फिर भी धरना का ड्रामा, आदित्यपुर की प्यास पर राजनीति कर रही सरकार : विशु महतो…

By Balram Panda

Updated on:

आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर नगर निगम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता विशु महतो ने तीखा हमला बोला है, उन्होंने धरना को “जनहित नहीं, बल्कि राजनीतिक नौटंकी” करार देते हुए कहा कि यदि वास्तव में आदित्यपुर की जनता के हितों की लड़ाई लड़नी है, तो झामुमो नेताओं को नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करने के बजाय राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.

Advertisement
Advertisement

भाजपा नेता विशु महतो ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की सबसे बड़ी और गंभीर समस्या पेयजल संकट है, लेकिन राज्य सरकार की लापरवाही और अधूरी कार्यशैली के कारण जनता आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है, उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उद्घाटन किए गए जलापूर्ति परियोजनाओं का लाभ आज तक धरातल पर नहीं दिख रहा है, जिससे समस्या का समाधान होने के बजाय मामला और उलझता जा रहा है.

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार है और नगर निगम में नियुक्त प्रशासक भी सरकार के इशारों पर कार्य कर रहे हैं, जनता की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, सड़क, पानी, सफाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोग परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग केवल दिखावटी आंदोलन और राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त हैं.

Advertisement

विशु महतो ने आरोप लगाया कि आदित्यपुर नगर निगम की कार्यशैली पूरी तरह जनविरोधी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए धरना-प्रदर्शन करना केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास है. यदि झामुमो नेताओं में सचमुच जनता के प्रति संवेदनशीलता होती, तो वे सरकार पर दबाव बनाकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाते.

उन्होंने कहा कि आदित्यपुर की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता ऐसे दिखावटी राजनीति करने वालों को करारा जवाब देगी.

ताजा खबरें

WhatsApp