Advertisement

आदित्यपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा ने कसी कमर, लगातार जारी रहेगा सदस्यता अभियान : मनोज पासवान….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : गुरुवार को लोजपा के प्रदेश सचिव मनोज पासवान अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नए सदस्यों को नामांकित करने के लिए अभियान चलाया. जहां सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में मनोज पासवान ने मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें लोजपा में शामिल होने के लिए राजी किया. वहीं, सैकड़ो दुकानदारों को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संगठन की मजबूती हेतु सदस्यता दिलाया और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के उपलब्धि व इनके कार्यो को बताया.

Advertisement
Advertisement

 

Srinath

वहीं, श्री पासवान ने बताया यह अभियान आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री बिरेन्द्र प्रधान के निर्देशानुसार यह अभियान पूरे झारखंड में चलाया जा रहा है. श्री पासवान ने कहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा. मौके पर राजू कुमार, शेखर सिंह, संजय पंडित, प्रेम गुप्ता, बिंदेश्वर प्रसाद, राज किशोर गुप्ता, मदन मोहन गुप्ता, सचिन प्रजापति, अभय पंडित, गोविंद गुप्ता, मोहम्मद साहिन, श्याम नारायण सिंह, मोहमद राजू, चुन्नू पंडित, विकाश प्रसाद, रोशन सिंह , सतेंद्र सिंह, मनोज झा आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp