Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिली सांसद जोबा माझी, कहा सच की हुई जीत…

By Balram Panda

Published on:

 

 

चक्रधरपुर / Balram Panda: रांची में जमीन से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आये पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने देर शाम मुलाकात की. मुलाकात के दौरान सांसद जोबा माझी ने हेमंत सोरेन को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. वहीं लोकसभा चुनाव में सिंहभूम से ऐतिहासिक जीत पर हेमंत सोरेन ने जोबा माझी को बधाई दी.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत पर कहा सच हमेशा सच होता है और न्यायपालिका ने सच का साथ दिया. न्यायालय के फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा विरोधियों की साजिश नाकाम हुई. हमें पूरा भरोसा था झारखंड के गरीब और दबे कुचले की आवाज हेमंत सोरेन को जरूर न्याय मिलेगा. उन्होंने आज के दिन को झारखंड की राजनीति का अहम दिन करार देते हुए कहा करोड़ों झारखंडियों की यह जीत है. मौके पर हेमंत सोरेन की पत्नी गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रही.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp