Advertisement

आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, मतदाता निर्भीक होकर कर रहे हैं मतदान…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निकाय चुनाव केवल जनप्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह प्रशासनिक क्षमता, विधि-व्यवस्था और मतदाता विश्वास की भी परीक्षा होती है. आदित्यपुर में चल रहा मतदान इस कसौटी पर अब तक खरा उतरता दिखाई दे रहा है. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सक्रिय उपस्थिति यह संकेत देती है कि स्थानीय मुद्दों, वार्ड प्रत्याशियों की भूमिका और नगर विकास को लेकर जनता में स्पष्ट राजनीतिक समझ विकसित हो चुकी है। यह चुनाव सत्ता और विपक्ष, दोनों के लिए जनमत का सीधा संदेश बनकर उभर रहा है.

Advertisement
Advertisement

Srinath

प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई है. संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अफवाह, दबाव या असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके.

Advertisement

आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण है और मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करना है.

video…

राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस बार का मतदान प्रतिशत कई वार्डों में निर्णायक भूमिका निभा सकता है. स्थानीय विकास, बुनियादी सुविधाएं, जल-सप्लाई, सड़क, सफाई और रोजगार जैसे मुद्दे मतदाताओं के फैसले को प्रभावित करते नजर आ रहे हैं. वहीं प्रत्याशियों के लिए यह चुनाव उनकी जमीनी पकड़ और जनसंपर्क की असली परीक्षा साबित हो रहा है.

विशेषज्ञों का मानना है कि शांतिपूर्ण और निर्भीक मतदान लोकतंत्र की मजबूती का सबसे बड़ा संकेत है। आदित्यपुर में जिस तरह प्रशासन और जनता के बीच समन्वय दिख रहा है, वह आने वाले समय में स्थानीय शासन की दिशा तय करेगा. नगर निकाय चुनाव के इस चरण में जनता की भागीदारी यह संदेश देती है कि मतदाता अब केवल दर्शक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सक्रिय भागीदार बन चुके हैं.

बाईट-

बिनोद कुमार तिर्की (थाना प्रभारी- आदित्यपुर)

ताजा खबरें

WhatsApp