Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 23 में मां दुर्गा की भव्य नगर यात्रा, पूरे क्षेत्र में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda: नगर निगम वार्ड 23 स्थित अशोक विहार कल्पनापुरी में आज श्री श्री मनोकामना दुर्गा मंदिर से प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य नगर यात्रा निकाली गई.यात्रा निकाले जाने के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया. जहां-जहां से जुलूस गुजरा, वहां कॉलोनी के निवासियों ने फूल वर्षा कर मां दुर्गा का स्वागत किया.

Advertisement
Advertisement

वहीं, बाजा–गाजा, शंख-ध्वनि और ऊँची जयकारों के साथ यात्रा आगे बढ़ती रही. पूरे मार्ग में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. भक्तजन माता के रथ के साथ लगातार चलते रहे और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जल, धूप और आरती से मां का अभिषेक किया. आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर पूर्व पार्षद जूली महतो ने कहा कि मां दुर्गा की नगर यात्रा वार्ड 23 की आस्था का प्रतीक है. ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक परंपरा को नई ऊर्जा मिलती है. उन्होंने आयोजन समिति और स्थानीय निवासियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp