Advertisement

आदित्यपुर : सड़कों पर उतरी पुलिस, अपराधियों को आखिरी चेतावनी, आदित्यपुर-आरआईटी में फ्लैग मार्च, जनता से सीधा संवाद और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान…

By Balram Panda

Updated on:

सरायकेला : खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को आदित्यपुर एवं आरआईटी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में विशेष पैदल गश्ती (फ्लैग मार्च) अभियान चलाया, अभियान के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी ने जहां आम लोगों में भरोसा बढ़ाया, वहीं असामाजिक तत्वों और अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने किया, जबकि आरआईटी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने व्यापक गश्ती अभियान चलाया, इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया.

Dayal Builder
Srinath

गश्ती के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं और सुझाव सुने, साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्व या आपराधिक गतिविधि की जानकारी बिना देर किए पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

Advertisement

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से कुचला जाएगा, अवैध कारोबार, आपराधिक गतिविधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे कानून का पालन करें, अन्यथा पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

वहीं आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, आम जनता की सुरक्षा, शांति और विश्वास कायम रखने के लिए नियमित गश्ती, निगरानी एवं जनसंवाद अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के फ्लैग मार्च और पैदल गश्ती अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें.

ताजा खबरें

WhatsApp