Advertisement

आदित्यपुर थाना पुलिस की सख्त कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के आरोपी को दबोचा…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सालडीह बस्ती निवासी सुभाष प्रमाणिक (48 वर्ष) के रूप में हुई है.

Advertisement
Advertisement

बता दे आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. आदित्यपुर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Srinath

इधर, पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, थाना प्रभारी ने कहा कि अपराध और अवैध हथियार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp