Advertisement

आदित्यपुर : गोकुल नगर पहुंचे पुरेंद्र, समस्याओं से हुए अवगत, समाधान का दिया आश्वासन….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: नगर निगम क्षेत्र भ्रमण के दौरान अचानक आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह वार्ड -24 अंतर्गत गोकुल नगर पहुंचे. बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुए महीनो से जाम पड़े नालियों की वृहद स्तर पर साफ सफाई कराए जाने की मांग कीl साथ ही लोगों ने बतलाया कि नगर निगम से कई बार नाली के लिए नापी हो चुकी है, टेंडर निकाले जाने की भी सूचना है. मगर अब तक कोई काम धरातल पर नहीं दिखाई पड़ रहा है.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली और जल- जमाव से मच्छर जनित बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है. लोगों ने गोकुल नगर में नए सिरे से विद्युतीकरण हेतु पोल लगाने और केबुलिंग कार्य कराने की भी मांग रखी. पुरेंद्र नारायण सिंह ने 48 घंटे के अंदर जाम नाली की सफाई कराने, विजयादशमी से पूर्व नाली का काम शुरू कराने और एक महीने के भीतर नए सिरे से गोकुल नगर में विद्युतीकरण का कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया.

Advertisement

 

इस अवसर पर अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, अक्षय लाल पंडित, विनय पाठक, लक्ष्मण सिंह, श्याम सुंदर मंडल, रवि मंडल, प्रमोद, अखिलेश, सूरज, शुभम, प्रदीप, विकास, वीरेंद्र, मनोज झा, विनोद, अजय, विशाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp