Advertisement

आदित्यपुर : पुरेंद्र करेंगे 22 को राजद समर्थको संग बैठक, सरायकेला विधानसभा सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर बनेगी रणनीति….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव अपने समर्थको सहित राजद के सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो के साथ 22 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे आदित्यपुर-2 स्थित कल्याण कुंज सभागार में बैठक करेंगे.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

बैठक में चुनाव से पूर्व संगठन को सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श किया जाएगा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बैठक में सरायकेला विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लक्ष्य को लेकर नीति निर्धारित की जाएगी. पुरेंद्र ने बताया कि वे अपने समर्थको से विचार विमर्श कर राजद के प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं. लेकिन राजद और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव के एक सक्रिय सिपाही के रूप में विशेष कर सरायकेला विधानसभा सीट, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु पूरी ताकत झोंक देंगे.

Advertisement

वहीं, पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वे शीघ्र ही जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में अपने समर्थको और सक्रिय राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित करेंगे.

ताजा खबरें

WhatsApp