Advertisement

आदित्यपुर : समाजसेवी अजय महतो लोजपा (रा०) में शामिल, प्रदेश महासचिव रितेश पासवान ने माला पहना कर किया स्वागत….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: समाजसेवी अजय महतो ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की है. जहां लोजपा पार्टी ने अजय महतो को युवा नगर अध्यक्ष का जिम्मेदारी सौंप दी है. वहीं, लोजपा के प्रदेश महासचिव रितेश पासवान ने माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया. पार्टी में उपस्थित लोगों ने पूरी तन्मयता और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

वहीं, पार्टी के प्रदेश महासचिव रितेश पासवान ने कहा कि समाज के इन लोगों द्वारा पार्टी में मजबूती आएगी. समाज में इस प्रकार पार्टी की पहचान बढ रही है. लोग पार्टी को पसंद कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होनेवाले सभी लोग अनुशासन का पालन करेंगे.

Advertisement

 

इस दौरान श्री पासवान ने कहा कि अजय महतो को पार्टी में शामिल कराने के लिए काफी समय से बात चल रही थी. एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में इनकी अपनी पहचान है. इनके आने से पार्टी को और बल मिलेगा. इस दौरान अजय महतो ने कहा कि लोजपा (रा०) सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है. में बचपन से लोजपा (रा०) के आदर्श से प्रभावित हूं. लोजपा से जुड़कर झारखंड की सेवा करने का अवसर मिलेगा.

ताजा खबरें

WhatsApp