Advertisement

आदित्यपुर : एक्शन मोड में एसपी मनोज स्वर्गियारी, आदित्यपुर थाना से अपराधियों को कड़ा संदेश— ड्रग्स, रंगदारी, संगठित अपराध और हर अवैध कारोबार पर होगी निर्णायक कार्रवाई, कसेगा सख्त शिकंजा…

By Balram Panda

Updated on:

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को आदित्यपुर थाना का निरीक्षण किया, इस दौरान थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की कार्यप्रणाली का गहन आकलन किया गया.

Advertisement
Advertisement

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति, गंभीर आपराधिक मामलों की समीक्षा, सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों, नियमित गश्ती व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सतत निगरानी पर विशेष जोर दिया, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि संगठित अपराध, अवैध कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी, रंगदारी, चोरी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कानून के अनुरूप त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

Dayal Builder
Srinath

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए, रात्रि गश्ती, वाहन जांच, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की नियमित उपस्थिति और अपराधियों का सत्यापन अभियान लगातार संचालित करने के निर्देश भी दिए गए.

Advertisement

उन्होंने आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने तथा प्रत्येक सूचना पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम और नशा उन्मूलन अभियान को भी और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया.

निरीक्षण के दौरान थाना की प्रशासनिक व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की प्रगति तथा पुलिस बल की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई, पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से थाना स्तर पर नियमित समीक्षा और विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

ताजा खबरें

WhatsApp