आदित्यपुर : जल संकट पर सख्त एक्शन, वार्ड 12 में पार्षद मोतीलाल बिसुई का तेज अभियान, खराब नलों की मरम्मत युद्धस्तर पर…

By Balram Panda

Published on:

NSU

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में जल संकट और खराब पड़े नलों की समस्या को लेकर पार्षद मोतीलाल बिसुई इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. पार्षद स्वयं वार्ड की हर गली और मोहल्ले का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याओं से सीधे रूबरू हो रहे हैं और त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठा रहे हैं.

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जल संकट की आशंका और उससे उत्पन्न होने वाली संभावित महामारी को लेकर पार्षद ने गंभीरता दिखाई है। इसी के तहत वार्ड में खराब पड़े नलों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है, ताकि समय रहते आम लोगों को राहत मिल सके.

स्थानीय लोगों ने भी पार्षद की इस सक्रियता की सराहना की है. पार्षद मोतीलाल बिसुई ने कहा कि वह खुद हर गली-मोहल्ले में जाकर समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा, “मैं आज जो भी हूं, वह वार्ड की जनता की बदौलत हूं. वार्ड की हर समस्या का समाधान करना मेरा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि मेरा धर्म भी है.

नगर निगम स्तर पर भी पार्षद की इस सक्रिय पहल को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है, जिससे वार्ड की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित करने की दिशा में ठोस पहल की उम्मीद जताई जा रही है.

Sona Devi

Related Post